Top News

लुत्तीपुर पंचायत पहुंचीं विधायक संगीता देवी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

:



 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने शनिवार को विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। लुत्तीपुर पंचायत पहुंचने पर पंचायत की मुखिया संचिदा दास ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात कर सड़क, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया और आवेदन सौंपे। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।

विधायक संगीता देवी ने कहा कि बलरामपुर विधानसभा की जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए वह लगातार प्रयास करती रहेंगी। विधायक के जनसंपर्क अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने गांव-गांव पहुंचकर समस्याएं सुनने की उनकी पहल की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post