Top News

नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम


बलरामपुर प्रखंड की शरीफनगर पंचायत के करनिया गांव निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद मंजूर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह स्नान करने नदी गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गए।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन नदी किनारे पहुंचे। वहां मौजूद बच्चों ने बताया कि उन्होंने मंजूर को नदी में स्नान करते देखा था, लेकिन कुछ देर बाद वह दिखाई नहीं दिए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद किया गया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेस्क्यू टीम समय पर पहुंचती तो बचाव अभियान अधिक प्रभावी हो सकता था। उन्होंने नदी में डूबने की घटनाओं पर तत्काल रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post