Top News

जदजदयू की प्रखंड कार्यकारिणी बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर


रौटा बाजार स्थित किसान भवन में सोमवार को जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक सबा जफर मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों तथा पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक सबा जफर ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो. शहबाज आलम उर्फ मंटु, पंचायत अध्यक्ष मो. नाजिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।यू की प्रखंड कार्यकारिणी बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

बिहार,पूर्णिया,राजनीति
रौटा बाजार स्थित किसान भवन में सोमवार को जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक सबा जफर मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों तथा पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक सबा जफर ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो. शहबाज आलम उर्फ मंटु, पंचायत अध्यक्ष मो. नाजिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post