Top News

बैसा पंचायत समिति की बैठक में हंगामा, भ्रष्टाचार और योजनाओं की गड़बड़ी पर गरजा सदन

स्थित सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख मो. शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, वन विभाग समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कई योजनाओं में अनियमितता, अवैध उगाही और लाभुकों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया।

प्रमुख मो. शमीम अख्तर ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ वरीय अधिकारियों को लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

सदन में विशेष रूप से नल-जल योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर सही ढंग से संचालित नहीं होने का मुद्दा उठा। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार का भरोसा दिया। कई विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने का प्रस्ताव भी पारित किया। प्रमुख ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post