मानसून की बारिश के बाद धमदाहा प्रखंड की चिकनी डुमरिया पंचायत में सरसी–कुर्सेला स्टेट हाईवे से रामथान मुसहरी जाने वाली मुख्य सड़क तेज कटाव की चपेट में है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रहे कटाव से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ सैकड़ों परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कटाव नहीं रोका गया तो सड़क पूरी तरह बह जाएगी और सबसे अधिक नुकसान महादलित बस्ती के परिवारों को होगा। वार्ड पार्षद कैलाश ऋषि समेत कई ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की है।
उपसरपंच नूरजहां खातून ने बताया कि मामले की सूचना बीडीओ और एसडीएम को दे दी गई है। वहीं एसडीएम अनुपम कुमार ने कहा कि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है।
Post a Comment