Top News

'या हुसैन' की गूंज के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस

ठाकुरगंज। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में गुरुवार को ठाकुरगंज में चेहल्लुम का जुलूस धार्मिक श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद ताजिया और निशान के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस मस्तान चौक से शुरू होकर मुख्य सड़क, बस पड़ाव, ठाकुरगंज थाना, सोनार पट्टी, नेहरू रोड, मस्तान चौक, कॉलेज मोड़ होते हुए कर्बला पहुंचा। पूरे मार्ग में "या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं।

कर्बला पहुंचने के बाद अकीदतमंदों ने पारंपरिक धार्मिक रस्में अदा कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस के दौरान शांति, भाईचारे और इंसाफ का संदेश दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन और आयोजन समिति के समन्वय से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चालीसा मोहर्रम एकता कमेटी, बशीरनगर के अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब उर्फ मुन्ना, सचिव मोहम्मद शमशाद, सदस्य गुलाम मुर्तुजा, मोहम्मद नजरुल शाह, मोहम्मद लाडला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post