Top News

बिहार में शनिवार को हाफ डे लागू, शिक्षक संघ ने जताई खुशी


बैसा। बिहार सरकार द्वारा शनिवार को विद्यालयों में हाफ डे व्यवस्था लागू किए जाने के आदेश का बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, बैसा इकाई ने स्वागत किया है। संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर ने इसे शिक्षकों के लंबे संघर्ष की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि शनिवार को हाफ डे की मांग संघ लंबे समय से उठाता रहा है। मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी और सदन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की थी।

निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसके बाद 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और फिर छात्रों की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।

आदिल अनवर ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम है और इससे विद्यालयों की कार्य व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने इस फैसले के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post