कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल निर्माण को लेकर बुधवार को संयुक्त टीम ने मखदमपुर पंचायत स्थित एनएच-31 किनारे स्वास्थ्य विभाग की भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम ने भूमि को ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए उपयुक्त बताया। टीम में विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, मनोज कुमार सिंह, रमन कुमार झा, अखिलेश मेहता, अरविंद सिंह तथा अंचलाधिकारी शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर बनने से सड़क हादसों में घायलों सहित आसपास के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।प
कोढ़ा में ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
Cityhalchal News
0
Post a Comment