कोढ़ा प्रखंड की विषहरिया पंचायत में बुधवार को आयोजित जन सहयोग शिविर में 229 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए। इनमें से 65 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा युवा नेता गौरव पासवान, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं भाजपा युवा नेता राजकिशोर सिंह ने भी ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, भूमि विवाद, बिजली और पेयजल से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
Post a Comment