Top News

कोढ़ा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का सोलर मेला, सौर ऊर्जा अपनाने की अपील



कोढ़ा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत सोलर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग और योजना का लाभ उठाकर अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लल्लू प्रसाद, कनीय अभियंता पंकज ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद प्रसाद तथा जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के माध्यम से आम लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं। यह योजना स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल और किफायती ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मेला में लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सोलर पैनल स्थापना और मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post