बहादुरगंज पुलिस ने नकली चांदी के जेवर बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के मोजावारी निवासी अबू सूफियान, पिता मो. वाहिद अली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को अबू सूफियान देसिया टोली चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चांदी का जेवर बेचने पहुंचा था। दुकानदार विवेक कुमार कर्मकार ने जेवर की जांच कराई तो वह नकली पाया गया। इसके बाद दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी होने लगी। हंगामे की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई।
पुलिस द्वारा मशीन से जांच कराने पर जेवर नकली चांदी का पाया गया। उसका कुल वजन करीब 313 ग्राम बताया गया है। मामले में ज्वेलरी दुकानदार शिवपुरी वार्ड संख्या-11 निवासी विवेक कुमार कर्मकार, पिता किशोरी लाल कर्मकार की शिकायत पर बहादुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Post a Comment