:
कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड की धरमपुर पंचायत में बोजबारी और आबादपुर के बीच स्थित मुख्यमंत्री सड़क की बदहाल स्थिति तथा पुल के दोनों ओर मिट्टी भराई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को क्षेत्र संख्या-26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुल स्थल पर प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों ओर मिट्टी नहीं भरे जाने से आवागमन बाधित है। पास स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय के बच्चों, छात्रों, व्यापारियों और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान गुलजार आलम ने जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल मिट्टी भराई कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा, भूख हड़ताल की जाएगी और पंचायत चुनाव के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा।
Post a Comment