बारसोई प्रखंड की भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 और 9 में ट्रांसफॉर्मर खराब होने और जर्जर बिजली तार टूटने के कारण करीब आठ दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे।
ग्रामीणों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया। ऐसे में समाजसेवी एवं मुखिया प्रत्याशी मो. फहीम ने अपने निजी प्रयास और खर्च से बिजली व्यवस्था बहाल कराने की पहल की। इसके बाद दोनों वार्डों में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गई।
बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने मो. फहीम के साथ तस्वीरें साझा कर उनका आभार जताया। मो. फहीम ने कहा कि भवानीपुर पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
इस मौके पर मास्टर मो. हसन रजा, जिला परिषद प्रत्याशी हाफिज इम्दादुल्ला, हाफिज हिलाल, मो. राजा, मास्टर मो. अंजार, मो. बाइसू (सरपंच), मो. शकील, मो. तैमूर, संजीद, मास्टर महबूब, सज्जाद, पाण्डेय, शर्मा जी, मंजूर आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment