युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार रविवार को मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन जीने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति संकल्प संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. कसीम अख्तर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अली, प्रधान लिपिक गुंजन कुमार, राजेश कुमार, एनएसएस के स्वयंसेवक, महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment