:
जनता दल (यूनाइटेड) के जिला संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रविवार को शहर के सौदागर पट्टी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने की, जिसमें जिला संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक में महासचिव, उपाध्यक्ष, प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य सहित विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की सहमति से सभी नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता बुलंद अख्तर हाशमी ने जिला अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियां पाने वाले कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, नवमनोनीत कोषाध्यक्ष बबलू साहा ने जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा जताया।
बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान रियाज अहमद, एहताशाम अंजुम, अधिवक्ता सत्य प्रकाश, जय नारायण यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment