:
जिले के सभी अंचल कार्यालयों की तरह शनिवार को सदर अंचल कार्यालय में भी भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी जमीन से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में नए और लंबित दोनों प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान कुल दो मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि कई मामलों में एक पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार ने बताया कि जनता दरबार में दो भूमि विवादों का आपसी सुनवाई के बाद निपटारा किया गया है। वहीं कुछ मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अगली सुनवाई की तिथि तय की गई है।
जनता दरबार सीओ राहुल कुमार एवं सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार लगाया जाता है। इसमें दूर-दराज के गांवों से भी लोग अपनी जमीन संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं, ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और विधिसम्मत समाधान किया जा सके।
Post a Comment