Top News

जी.डी. गोयनका स्कूल में अग्नि सुरक्षा व आपातकालीन निकासी अभ्यास



जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आपातकालीन निकासी एवं अग्नि सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया गया।

अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग अथवा अन्य आपात स्थिति में घबराए बिना शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से सुरक्षित बाहर निकलने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुरक्षित निकासी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से एडीएमओ प्रणव कुमार उपस्थित रहे। राज्य आपदा मोचन बल की टीम से मनोज कुमार, राज वर्धन कुमार, प्रमोद कुमार राम एवं रोशनी कुमारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रोग्रामर एवं समन्वयक गौरव कुमार मौजूद थे।

जिला अग्निशमन कार्यालय, पूर्णिया की टीम ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग की टीम में उपनिरीक्षक रंजीत कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन रीमा मुखर्जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास, प्रशासक प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिबेनी पांडेय, जनसंपर्क अधिकारी राहुल शांडिल्य, मानव संसाधन विभाग की प्रमुख प्रीति अग्रवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

निदेशक-प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा में मदद मिलती है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post