:
नगर पंचायत मीरगंज कार्यालय सभागार में डेहरी नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय डॉ. विमल कुमार के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्य पार्षद मिकुल देवी एवं उपमुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विमल कुमार कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, संवेदनशील और मिलनसार प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक सेवा को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम, वार्ड पार्षद विक्रम आनंद, अनिल कुमार चौधरी, पुलकित ऋषि, प्रेमलाल टुड्डू, नवीन महतो, मुनचुन साह, मोहम्मद अमजद आलम, प्रहलाद कुमार, सुरेश दास, मोहम्मद सगीर सहित कई जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Post a Comment