दिघलबैंक। मानव सेवा की दिशा में दिघलबैंक पंचायत की ओर से सराहनीय पहल की गई है। पंचायत स्तर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में चिन्हित 83 जरूरतमंद मोतियाबिंद मरीजों का नेपाल के बिर्तामोड़ स्थित मेची आँखा अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नेत्र जांच कराई थी। जांच के दौरान मोतियाबिंद पाए जाने पर 83 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद सभी मरीजों को अस्पताल ले जाकर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया।
मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा सेवाकार्य है। पंचायत की ओर से आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। निःशुल्क उपचार मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मरीजों और परिजनों ने पंचायत की इस पहल की सराहना की।
Post a Comment