पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में बुधवार को डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 48 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। डीएम ने शेष लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन की चारदीवारी से अतिक्रमण हटाने, रास्ता व नदी कटाव की समस्याओं के समाधान तथा आरटीपीएस सेवाओं को समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम व एसपी ने प्रस्तावित सीआईएसएफ परिसर के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा जल्द वितरित करने का निर्देश दिया।
कोल्था सहयोग शिविर में 48 आवेदन मिले, 27 का निपटारा
Cityhalchal News
0
Post a Comment