Top News

279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त


पाटामारी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर इंडियन पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान सिलीगुड़ी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई। तलाशी में 279 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से चालक आकाश कुमार (24) और रोहित कुमार (26), दोनों निवासी बेऊर थाना, पटना, को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप सिक्किम से लाई जा रही थी। इस मामले में पाटामारी थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post