बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
सरकार के इस फैसले को पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही, बेहतर प्रदर्शन और लॉ एंड ऑर्डर को और दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। तबादले के बाद कई डीएसपी को अलग-अलग जिलों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे कई जिलों के पुलिस अनुमंडलों में नए अधिकारियों की तैनाती हुई है।
कई जिलों में बदले SDPO, महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पटना के डीएसपी प्रशासन सोनू कुमार राय को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, फुलवारी शरीफ बनाया गया है। वहीं फुलवारी शरीफ के SDPO-I सुशील कुमार को आरा सदर का SDPO-I बनाया गया है।
जमालपुर रेल डीएसपी उमेश्वर चौधरी को एएसपी बीविसपु-14 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रेमचंद सिंह को SDPO-II, सदर छपरा और पोलस्त कुमार को महुआ, वैशाली का SDPO बनाया गया है।
गुलशन कुमार को डीएसपी रेल गया की जिम्मेदारी मिली है। एसटीएफ के डीएसपी प्रशांत कुमार को बेगूसराय में SDPO-I तथा एसटीएफ के ही डीएसपी राजेश कुमार को हथुआ का SDPO बनाया गया है।
बेगूसराय से लेकर समस्तीपुर तक नई तैनाती
रोहतास के डीएसपी ट्रैफिक अमरकांत को SDPO मंझौल बनाया गया है।
सतीश सुमन को SDPO-I समस्तीपुर, राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर का SDPO-II और पंकज कुमार मिश्रा को अरेराज का SDPO बनाया गया है।
वहीं गोरख राम को डीएसपी बीविसपु-4 डुमरांव की जिम्मेदारी दी गई है।
आनंद मोहन गुप्ता को सीवान सदर का SDPO-II बनाया गया है। निशिकांत भारती, जो डीएसपी ट्रैफिक सीवान के पद पर थे, उन्हें SDPO सिमरी बख्तियारपुर भेजा गया है।
साइबर क्राइम और STF से भी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
चंद्र भूषण, डीएसपी साइबर क्राइम सारण को SDPO दाउदनगर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अभिनव कुमार, जो विशेष सुरक्षा दल, पटना में तैनात थे, उन्हें SDPO वजीरगंज बनाया गया है।
पंकज कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय बक्सर को SDPO सहरसा सदर बनाया गया है।
राकेश कुमार भाष्कर, डीएसपी बीविसपु-15 सुपौल को SDPO-II बेतिया सदर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सत्येंद्र राम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से SDPO रामनगर भेजा गया है।
सीमांचल और कोसी क्षेत्र में भी बदले अधिकारी
तबादले की सूची में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण अनुमंडल भी शामिल हैं। अजय कुमार, जो SDPO बारसोई, कटिहार में तैनात थे, उन्हें SDPO मधेपुरा सदर बनाया गया है।
पवन कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से SDPO वीरपुर भेजा गया है। वहीं पवन कुमार सिंह, डीएसपी ट्रैफिक अरवल को SDPO उदाकिशुनगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
कृपालचंद्र जयसवाल, डीएसपी निगरानी ब्यूरो को SDPO-II गोपालगंज सदर बनाया गया है। वहीं अभय कुमार, डीएसपी बीविसपु-13 दरभंगा को SDPO खड़गपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार का फोकस
बिहार में लगातार पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर चल रहा है। सरकार की ओर से अलग-अलग स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। डीएसपी स्तर पर हुए इस बड़े फेरबदल का सीधा असर जिलों की पुलिसिंग पर पड़ने की उम्मीद है।
सम्राट सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिसिंग में जवाबदेही बढ़ाने और अधिकारियों को उनकी कार्यक्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में 27 डीएसपी के तबादले को बिहार की पुलिस व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
अब नई तैनाती वाले अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, बेहतर पुलिसिंग और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी। आने वाले दिनों में इन अधिकारियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।
Post a Comment