Top News

कुरसेला थाना में मोहर्रम को लेकर डीएसपी ने दिए निर्देश

कुरसेला /सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार : मोहर्रम पर्व को लेकर रविवार को कुरसेला थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी सुनील शर्मा, राजस्व अधिकारी आर ओ उत्तम कुमार,विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता तथा समाज सेवी ने हिस्सा लिया।बैठक मे  विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता ने कहा कि गंगा व कोसी के संगम पर स्थित कुरसेला मे मुहर्रम पर्व शांति पूर्वक मनाया जाता है। हिन्दू तथा मुसलमान अपना-अपना पर्व  शांतिपूर्वक तथा भाईचारे के साथ मनाता रहा है। फिर भी ताजिया जुलूस के साथ पुलिस मुस्तैद रहे। डीएसपी सुनील शर्मा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, सभी शांति व्यवस्था कायम रखेंगे। जिस गांव से ताजिया जुलूस निकालेगा  थाना में लिखित देना होगा। मस्जिदों के समीप सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बलों की नियुक्ति की जाएगी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस दिन उचक्को तथा अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखेगी। पर्व के शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता से सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता  एवं समाजसेवी आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post