Top News

जनता दरबार में पहुंचे दो मामले, दोनों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

:
अंचल मुख्यालय में शनिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव एवं अंचलाधिकारी गोपाल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निवारण किया गया।

जनता दरबार में कुल दो मामले आए, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जानकर उनका प्रभावी ढंग से निष्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है। प्रशासन की कोशिश है कि प्रत्येक शिकायत का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका समाधान किया गया। अधिकारियों की त्वरित कार्यशैली से उपस्थित लोगों ने संतोष जताया। इस अवसर पर आरओ चंद्र प्रकाश, सीआई महबूब आलम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post