Top News

बाकी बचे कर्बला मैदानों में भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम

बैसा प्रखंड के शेष बचे कर्बला मैदानों में शनिवार को भी मुहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मंझौक, अरहल, आसजा एवं मालोपाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों के कर्बला मैदानों में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला गया और परंपरा के अनुसार धार्मिक रस्में अदा की गईं। विभिन्न गांवों से पहुंचे अखाड़ों ने लाठी, तलवार, भाला समेत पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक करतब प्रस्तुत किए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। कर्बला मैदानों में लगे मेले में भी महिलाओं, बच्चों और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे दिन क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बना रहा। मुहर्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।  बीडीओ राजकुमार चौधरी, प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, सीओ गोपाल कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर मुहर्रम का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post