Top News

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो घायलों की हालत नाजुक


दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के समीप शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान खान मंगूरा गांव निवासी अंजार आलम के रूप में हुई है। हादसे में अंजार आलम की बहन रूही प्रवीण तथा मां अजलेमा खातून घायल हो गईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मलमली कोढ़ोबाड़ी निवासी ऐहतशाम (पिता- अबुल कलाम) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक के चिकित्सकों के अनुसार रूही प्रवीण और ऐहतशाम की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अजलेमा खातून की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक अंजार आलम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post