Top News

07 जुलाई को लगेगा नगर सहयोग शिविर, तैयारियों का ईओ ने किया निरीक्षण


नगर पंचायत मीरगंज के वार्ड संख्या 09 स्थित पहाड़ टोल में आगामी 07 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले नगर सहयोग शिविर की तैयारियों का शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, इसलिए तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक राहुल आलम, सचिन कुमार, मयंक कुमार सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मी एवं स्थानीय वार्डवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post