Top News

बीपीएससी में सफल दो प्रतिभाओं का लायंस क्लब ने किया सम्मान

:



मुरलीगंज के काशीपुर स्थित एमपी क्लासेस के सभा भवन में लायंस क्लब एवं लायंस क्लब फेमिना के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बीपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में काशीपुर वार्ड तीन निवासी मोहम्मद चांद अली के पुत्र मो. आदिल, जिन्होंने ग्रामीण विकास पदाधिकारी तथा वार्ड सात निवासी रतेंद्र कुमार शाह की पुत्री नयनसी कुमारी, जिन्होंने राजस्व पदाधिकारी के पद पर सफलता हासिल की, को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. अनंत कुमार ने कहा कि दोनों प्रतिभाओं ने सेल्फ स्टडी के बल पर सफलता प्राप्त कर यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रणय कुमार शाह ने कहा कि इन प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान कर क्लब स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समारोह में क्लब के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post