Top News

मुहर्रम को लेकर रौटा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

:

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रौटा थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत रौटा थाना परिसर से हुई। अपर थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल के जवानों एवं चौकीदारों ने थाना क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी भागों के साथ-साथ बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

बीडीओ राज कुमार चौधरी एवं अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या तनाव फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है तथा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post