Top News

फरार तीन अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार


कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार तामिला किया। रविवार रात की गई इस कार्रवाई में मजदिया गांव के लूट कांड के आरोपी बेचन मंडल, मलिनिया गांव के हत्या मामले में सहयोग के आरोपी विनोद मंडल तथा तिनघरिया गांव के चोरी कांड के आरोपी तुतली कुमार के आवास पर इश्तिहार चिपकाया गया।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, एक माह के भीतर आत्मसमर्पण या न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपितों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post