बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रौतारा थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल मिस्त्री (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शेख टोला विनोदपुर, थाना रौतारा, जिला कटिहार का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध रौतारा थाना कांड संख्या 76/26 में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Post a Comment