Top News

सहयोग शिविर आयोजित, 150 आवेदनों का हुआ निपटारा

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर, परलाबाड़ी एवं पहाड़कट्टा ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। तीनों पंचायतों में प्राप्त कुल 150 आवेदनों का निपटारा किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में आवेदन दिए। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सीओ सह प्रभारी बीडीओ मोहित राज ने बताया कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन सीधे आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 16 जून को भी प्रखंड की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर की मॉनिटरिंग जहांगीरपुर पंचायत में एडीएम आपदा मो. उमेर, पहाड़कट्टा में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अंकिता कुमारी तथा परलाबाड़ी में एडीएम श्रुति ने की। इस दौरान सीओ मोहित राज एवं थानाध्यक्ष अंजय अमन भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post