Top News

छात्र हितों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन जारी, चौथे दिन बिगड़ी पीयूष पुजारा की तबीयत


छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर पीयूष पुजारा द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चार दिन बीत जाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे छात्रों और समर्थकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस बीच काझा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार अनशन स्थल पर पहुंचे और छात्र नेता के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है तथा विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

विनीत कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि चार दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे पीयूष पुजारा की तबीयत बिगड़ गई है, लेकिन इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनकी स्थिति जानने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने इसे प्रशासन की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि यदि जल्द ही छात्रों की मांगों का समाधान नहीं किया गया और अनशनरत छात्र की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर गंभीर कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अनशन स्थल पर पूर्व छात्र नेता सोनू यादव, युवा समाजसेवी संजीत कुमार, अमन श्रीवास्तव, राहुल सिंह तथा अंकित झा सहित कई छात्र और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post