Top News

विकास मित्र पद पर चयनित हुए मिथुन कुमार


बैसा प्रखंड की चंदवार पंचायत के बोचागाड़ी निवासी मिथुन कुमार का बिहार महादलित विकास मिशन के तहत विकास मित्र पद पर चयन हुआ है। शनिवार को अनुमंडल कार्यालय बायसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार चौधरी भी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र के अनुसार मिथुन कुमार को पंचायत चंदवार में विकास मित्र के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास मित्र अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासन और आम लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महादलित समुदाय तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। चयन के बाद मिथुन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नियुक्ति पत्र मिलने पर उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में भी खुशी का माहौल है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने चयनित अभ्यर्थी को शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की बात कही। वहीं बीडीओ राजकुमार चौधरी ने कहा कि विकास मित्र समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post