भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता धमदाहा एसडीएम अनुपम ने की। जनता दरबार में भवानीपुर एवं रुपौली अंचल के विभिन्न पंचायतों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
सुनवाई के दौरान एसडीएम ने कई भूमि विवाद मामलों की समीक्षा की। इनमें दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि दो मामलों में पक्षकारों को सक्षम न्यायालय जाने का निर्देश दिया गया। वहीं दो जटिल मामलों में दोनों पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर एसडीपीओ संदीप गोल्डी, थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post a Comment