Top News

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक


कोढ़ा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकालने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने सभी से भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post