Top News

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी लालसार बिंद के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्ती की व्यवस्था रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post