आगामी 26 जून को होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर नगर पंचायत कोढ़ा ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह के निर्देश पर नगर क्षेत्र के मुहर्रम स्थलों और मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। वहीं मुसापुर चौक पर शीतल पेयजल, शरबत, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर और कैमरे की व्यवस्था भी की जाएगी। जलजमाव और कीचड़ वाले स्थानों पर राबिस गिराकर आवागमन सुगम बनाने का निर्देश दिया गया है। नगर पंचायत ने पर्व के दौरान विभिन्न कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की है।
मुहर्रम जुलूस मार्गों पर विशेष व्यवस्था, नगर पंचायत ने दिए निर्देश
Cityhalchal News
0
Post a Comment