विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की पहल पर अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड की निवासी बुजुर्ग महिला मिलन देवी को समय पर एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके ऑपरेशन और उपचार में सहायता मिली।
बताया गया कि मिलन देवी के पैर के ऑपरेशन से पूर्व रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्त की व्यवस्था कर दी। समय पर रक्त मिलने से उपचार प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ सकी। आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है और रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment