Top News

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम


किशनगंज जिले के सभी सात प्रखंडों में मुहर्रम पर्व शनिवार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न अखाड़ों की ओर से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था भी की गई।

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिले के 335 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए। 88 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा ड्रोन कैमरों से जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की मॉनिटरिंग की गई। डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे। वहीं एसडीएम, एसडीपीओ समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post