Top News

तीन ताला तोड़कर दुकान से 18 हजार की चोर


किशनगंज जिले के पौआखाली नगर बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अहले सुबह इमामबाड़ा चौक के समीप स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 17 से 18 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

पीड़ित दुकानदार शमसुल हक एवं मो. सितारे ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे पर लगे तीनों ताले टूटे मिले। दुकान के भीतर जांच करने पर प्लास्टिक की वह थैली गायब मिली, जिसमें करीब 18 हजार रुपये के छुट्टे रुपये रखे थे। हालांकि दुकान में रखा अन्य सामान सुरक्षित मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष शंखराज कर्ण ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व गुदरी बाजार में भी चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post