Top News

शराब पीकर पकड़े जाने की अफवाह फैलाने का आरोप, नप अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत


नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इम्तियाज नसर और दीप चंद रविदास लगातार उनके खिलाफ साजिश के तहत भ्रामक प्रचार कर उनकी सम्मानजनक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

शिकायत में नप अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही सरकार और प्रशासन के विरुद्ध भी भ्रामक बातें फैलाकर लोगों को गुमराह करने और उकसाने का प्रयास किया जा रहा है।

नप अध्यक्ष के अनुसार, 24 जून की रात फरिंगोला उत्पाद चेक पोस्ट पर रूटीन जांच के दौरान उनके वाहन को रोका गया था। उन्होंने नियमानुसार ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई। इसके बावजूद आरोपितों ने सोशल मीडिया पर यह भ्रामक प्रचार किया कि एक "सफेदपोश नेता" शराब के नशे में पकड़ा गया, लेकिन प्रभाव के कारण उसे छोड़ दिया गया।

इंद्रदेव पासवान का कहना है कि इस तरह की पोस्ट का उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और जनता के बीच भ्रम फैलाना है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post