Top News

पूर्णिया विधायक ने विभिन्न समितियों के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए


 पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी, जनसमस्याओं के समाधान तथा विभिन्न विभागों एवं समितियों की बैठकों में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कई विभागों एवं निकायों हेतु विधायक प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है। इसकी सूची जिला पदाधिकारी को भेज दी गई है।

मनोनीत प्रतिनिधियों में सकलदीप राजपाल, अधिवक्ता सुनील सिन्हा, संजय मिश्रा, संजय सिंह, सुजीत सिन्हा, विजय मांझी, श्रीमती अनुपमा झा, चंदन पासवान, राजेश चौरसिया, मनोज चौहान एवं बिरेन्द्र सिंह शामिल हैं। इन्हें विभिन्न जिला एवं अनुमंडल स्तरीय समितियों में विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में ये प्रतिनिधि संबंधित बैठकों में भाग लेकर क्षेत्र के विकास, जनहित एवं जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा बैठकों में लिए गए निर्णयों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्तियों के मनोनयन से विकास योजनाओं की निगरानी और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post