कटिहार स्थित विकास भवन सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) एवं जिला आपदा बाढ़/सुखाड़ राहत अनुश्रवण-सह-निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने की, जिसमें विधायक कविता पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों, राहत कार्यों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर चर्चा हुई। अधिकारियों को जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
विधायक कविता पासवान ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने तथा राहत योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और बेहतर विकास व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Post a Comment