Top News

जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कोढ़ा नगर पंचायत में आज लगेगा सहयोग शिविर

आम नागरिकों की शिकायतों के सुलभ, पारदर्शी एवं त्वरित निवारण के उद्देश्य से नगर पंचायत कोढ़ा के विभिन्न वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को नगर सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह पहल जिला प्रशासन के निर्देश पर शुरू की जा रही है, जिसके तहत प्राप्त शिकायतों का निष्पादन अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार शिविरों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्रविष्टि एवं पावती की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन लिखने में असमर्थ लोगों की सहायता के लिए विशेष कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। सभी शिकायतों का निष्पादन ‘सहयोग पोर्टल’ के माध्यम से किया जाएगा तथा इसकी निगरानी के लिए नगर पंचायत कार्यालय में सहयोग सेल गठित किया गया है।

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह शिविर आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post