Top News

टॉप-10' के सूची शामिल वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार



मुरलीगंज के चर्चित रंजु देवी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त और जिले के 'टॉप-10' वांछित अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी विभूति यादव उर्फ राणा सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बिहार पुलिस मुख्यालय और कोशी क्षेत्र (सहरसा) के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की बरामदगी और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है। गुरुवार को थानाध्यक्ष नूरुल हक को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि मुरलीगंज थाना कांड संख्या 296/24 का फरार मुख्य अभियुक्त विभूति यादव इस समय मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रहीका टोला के पास मौजूद है। प्राप्त सूचना पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। थानाध्यक्ष नूरुल हक के नेतृत्व में गठित इस टीम में सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और थाने के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस टीम ने पूरी तत्परता दिखाते हुए रहीका टोला में घेराबंदी की और वांछित अपराधी विभूति यादव उर्फ राणा सागर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरगाँव वार्ड 12 का रहने वाला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post