Top News

बजरंग सेना की समीक्षा बैठक संपन्न, पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित l


 गया जी बजरंग सेना द्वारा गया जी में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं एवं सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रभात सिंह दादा उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा एवं संगठन के प्रदेश महासचिव मिथिलेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। इसके साथ ही संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन के प्रति समर्पण एवं सेवा भावना को सराहा गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि  प्रभात सिंह दादा अपने संबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं की एकता और समर्पण में होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा  ने संगठन के विस्तार एवं युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post