Top News

शराब तस्करों पर बेहतर कार्यवाई को लेकर थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुवीटी सहरावत ने बताया कि अप्रैल 2026 में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

इसी क्रम में बायसी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना प्रभारी शिव कुमार पासवान एवं उनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2000.58 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस की इस उपलब्धि को जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सुवीटी सहरावत ने थाना प्रभारी शिव कुमार पासवान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं अभियान में शामिल पुलिस टीम की भी प्रशंसा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शराब तस्करी, अवैध कारोबार और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

जिले में पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत करने और नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post