रौटा थाना परिसर में शनिवार को थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव एवं अंचलाधिकारी गोपाल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमि एवं अन्य विवादों से जुड़े कुल दो मामले प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।
जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत होता है।
इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक हरि प्रसाद यादव, सीआई महबूब आलम सहित अन्य पुलिस एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
Post a Comment