Top News

नाव परिचालन व कटाव निरोधक कार्यों सहयोगी शिविर का लिया जायजा दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को कुरसेला प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के खेरिया गंगा घाट, पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मजदिया व मुरादपुर तथा बल्थी महेशपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा किनारे हो रहे कटाव से बचाव हेतु चल रहे निरोधक कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नाव परिचालन के समय क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने की अनुमति किसी भी हालत में नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खेरिया बालू टोला घाट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकृत घाटों पर ही नियमानुसार नाव का परिचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। अवैध घाटों से नाव संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि नाव से आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्या को सुना वहीं डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए रोस्टर तैयार कर सर्कुलेट कर दिया गया है। आगामी 19 तारीख को पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसके लिए आवेदन मनरेगा भवन में लिए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि अब तक 60 से 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 25 से 30 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। इन आवेदनों में राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले शामिल हैं। शेष आवेदनों का भी 19 तारीख तक निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर के दिन जिला व प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।प्रखंड में आधार सेवा केंद्र नहीं होने के सवाल पर डीएम ने बताया कि हाल ही में इस संबंध में बैठक की गई है। जिन प्रखंडों में आधार केंद्र नहीं हैं, वहां शीघ्र ही केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सहयोग शिविर के दौरान कैंप मोड में भी आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वही संचालित शिविर में मुखिया ने जिला अधिकारी से मांग किया कि पूर्वी मुरादपुर पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र तो है डॉक्टर ,नर्स, स्वास्थ्य कर्मी बैठते भी हैं मगर वहां पर सामाजिक तत्वों का जमाबरा रहता है। कर्मियों को काम करने में बाधा उत्पन्न करते हैं। मामले को सुनते ही जिला पदाधिकारी ने डीएसपी,थाना अध्यक्ष को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव, डीएसपी रंजन कुमार सिंह, डीडीसी कटिहार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा सीओ अनुपम, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post